आगरा, अप्रैल 5 -- महाराणा प्रताप जयंती के आयोजन को लेकर रविवार को राजपुर चुंगी में बैठक हुई। अध्यक्षता महाराणा प्रताप आयोजन समिति के निवर्तमान अध्यक्ष धनवीर सिंह तोमर ने की। बैठक में जितेन्द्र सिकरवार ने प्रस्ताव रखते हुए युवराज सिंह परिहार को आयोजन समिति का अध्यक्ष बनाने का सुझाव दिया। प्रस्ताव पर उपस्थित सदस्यों ने सहमति जताई। इसके बाद सर्वसम्मति से युवराज सिंह परिहार को आयोजन समिति का अध्यक्ष चुन लिया गया। नवनियुक्त अध्यक्ष युवराज सिंह परिहार को सदस्यों ने बधाई दी। कहा कि उनके नेतृत्व में महाराणा प्रताप जयंती का आयोजन भव्य और ऐतिहासिक होगा। बैठक में राजवीर सिंह रघुवंशी, लाल सिंह राघव, देवेन्द्र धाकरे, चन्द्रभान सिंह तोमर, विजय सिंह तोमर, गजेन्द्र परमार, पप्पू राघव, राजेश तोमर और राघवेन्द्र सिंह चौहान आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.