नई दिल्ली, अप्रैल 2 -- भारतीय टीम के पूर्व क्रिकेटर युवराज सिंह ने अपने पिता योगराज सिंह के उन बयानों को लेकर कपिल देव और एमएस धोनी से माफी मांगी है, जहां वह इन दिग्गजों की आलोचना करते रहे हैं। युवी के पिता पिछले कई सालों से महेंद्र सिंह धोनी को निशाना बनाते रहे हैं। उन्होंने बार-बार धोनी पर आरोप लगाया है कि उन्होंने अपनी टीम से उनके बेटे को बाहर किया। योगराज लगातार कई इंटरव्यू में अलग-अलग तरीके से धोनी को विलेन बताते रहे हैं। युवराज सिंह ने अब तक इस मामले से खुद को दूर रखा था और अपने पिता की बातों पर प्रतिक्रिया नहीं दी थी। हालांकि अब पूर्व ऑलराउंडर ने इस मुद्दे पर चुप्पी तोड़ते हुए कहा है कि वह कपिल देव और अपने पूर्व साथी धोनी से उन बयानबाजी के लिए माफी मांगना चाहते हैं।युवराज ने मांगी माफी युवराज के पिता योगराज सिंह सार्वजनिक मंचों पर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.