नई दिल्ली, सितम्बर 19 -- युवराज सिंह वर्सेस एंड्र्यू फ्लिंटॉफ और स्टूअर्ट ब्रॉड.जब भी यह तीन नाम एक साथ सुनने को मिलते हैं भारतीय फैंस सीधा 2007 टी20 वर्ल्ड कप की यादों में खो जाते हैं। पहली बार इस टूर्नामेंट का आयोजन हो रहा था और भारतीय टीम बतौर अंडरडॉग इस टूर्नामेंट को खेलने गई थी। 2007 वनडे वर्ल्ड कप में बांग्लादेश से हारकर टूर्नामेंट से बाहर होने पर भारतीय फैंस को दिल टूटा हुआ था, उन्हें भी दूर-दूर तक कोई खुशी का पल नजर नहीं आ रहा था। एमएस धोनी जैसे युवा कप्तान के अंडर भारत इस टूर्नामेंट में हिस्सा लेने पहुंचा था। अनुभवी खिलाड़ियों के रूप में वीरेंद्र सहवाग, अजीत अगरकर, हरभजन सिंह, इरफान पठान और युवराज सिंह जैसे ही चुनिंदा खिलाड़ी थी। किसी को उम्मीद नहीं थी कि भारत यह खिताब जीत सकता है। यह भी पढ़ें- विराट कोहली-एमएस धोनी के ऊपर रोहित ...