लखीमपुरखीरी, जनवरी 7 -- युवराज दत्त महाविद्यालय में लखनऊ विश्वविद्यालय से संबद्ध स्नातक एवं स्नातकोत्तर प्रथम सेमेस्टर की परीक्षाएं सोमवार से शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित ढंग से प्रारंभ हो गईं। परीक्षा केंद्र पर अनुशासन और पारदर्शिता बनाए रखने के लिए कॉलेज प्रशासन की ओर से पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। परीक्षाओं के पहले दिन तृतीय पाली में बीए संस्कृत एवं अंग्रेज़ी प्रथम सेमेस्टर की परीक्षा आयोजित की गई। इस दौरान कुल 406 पंजीकृत परीक्षार्थियों में से 396 छात्र-छात्राएं परीक्षा में सम्मिलित हुए, जबकि 10 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। नकलविहीन परीक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से परीक्षा केंद्र पर प्रवेश से पूर्व परीक्षार्थियों की सघन जांच की जा रही है। कॉलेज प्रशासन लगातार निगरानी रखते हुए परीक्षा प्रक्रिया को सुचारू रूप से संपन्न कराने में जुटा हुआ ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.