काशीपुर, फरवरी 3 -- बाजपुर, संवाददाता। गांव हरसान में रविवार शाम 22 वर्षीय युवक युवराज को गोली लगने का मामला 48 घंटे बीत जाने के बाद भी पहेली बना हुआ है। पुलिस इस गुत्थी को सुलझाने की कोशिश कर रही है, लेकिन घायल युवक और उसके परिजनों का असहयोग जांच की राह में रोड़ा अटका रहा है। रविवार की शाम गांव हरसान निवासी युवराज के जांघ में गोली के छर्रे लगे थे जिससे वह घायल हो गया था जिसके बाद परिजनों ने उसको चुपचाप काशीपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती करा दिया था। जहां मंगलवार को भी उसका उपचार चल रहा है। पुलिस के लिए सबसे बड़ी चुनौती यह है कि घायल और उसके परिवार के सदस्य घटना के बारे में कुछ भी स्पष्ट बोलने से कतरा रहे हैं। छर्रे कैसे लगे और वहां उस वक्त कौन मौजूद था, इस पर परिजनों की चुप्पी ने मामले को और अधिक संदिग्ध बना दिया है। पुलिस सूत्रों के अनु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.