नोएडा, जनवरी 30 -- ग्रेटर नोएडा, संवाददाता। इंजीनियर युवराज के पिता राजकुमार मेहता ने मुनेंद्र का समर्थन किया है। उन्होंने मुनेंद्र को भरोसा दिया है कि वह उनके साथ हैं। घबराने की जरूरत नहीं है। नोएडा के सेक्टर-150 स्थित गड्ढे में भरे पानी में कार गिरने से 16 जनवरी की रात इंजीनियर युवराज की मौत हो गई थी। इकलौते बेटे को खोने के बाद पिता राजकुमार अकेले पड़ गए हैं। हादसे के 15 दिन बाद भी उनकी आंखों के आंसू थम नहीं रहे। युवराज को बचाने की कोशिश करने वाले और घटना के चश्मदीद मुनेंद्र गुरुवार को युवराज के पिता राजकुमार से मिलने उनके घर पहुंचे। मुनेंद्र ने बताया कि उन्हें देखकर युवराज के पिता भावुक हो गए और रोते हुए गले से लगा लिया। मुनेंद्र ने बताया कि पिता की आंखों से आंसू निकल रहे थे। वह अभी ज्यादा कुछ बोलने की स्थिति में नहीं हैं। पिता राजकुमा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.