रांची, अप्रैल 2 -- रातू, प्रतिनिधि। छोटानागपुर के युवराज सह हटिया विधानसभा के पूर्व विधायक स्व. गोपाल शरण नाथ शाहदेव की जयंती पर गुरुवार को छोटानागपुर युवा शक्ति द्वारा रॉयल बैंक्वेट में मेडिकल कैंप का आयोजन किया गया। मेडिकल कैंप में सैनफोर्ड अस्पताल के चिकित्सकों ने 148 लोगों की स्वास्थ्य जांच कर आवश्यक परामर्श के साथ दवाएं दी। वहीं, क्षेत्र के 28 लोगों ने स्वेच्छा से रक्तदान किया। मौके पर जेसीआई अध्यक्ष अजय नाथ शाहदेव ने कहा कि यदि युवराज आज हमारे बीच होते तो क्षेत्र की स्थिति अलग होती। उनके अधूरे कार्यों को पूरा करना हम सभी का कर्तव्य है। कार्यक्रम में नीतेश नाथ शाहदेव, अतुल ठाकुर, राहुल दयाल, संजय साहू, सिंदबाज खान सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.