बिहारशरीफ, मार्च 17 -- युवती हुई कमरे में बंद तो परिजनों ने बुलायी पुलिस शेखपुरा, हिन्दुस्तान संवाददाता। शहर के मेहुंस मोड़ के समीप उस समय हंगामा मच गया, जब आधा दर्जन से अधिक पुलिस कर्मी एक युवती को जबरन पकड़कर ले जाने लगे। बाद में पता चला कि प्रेमी से मिलने की जिद में युवती घर के एक कमरे में बंद हो गई थी। घरवालों के काफी प्रयास के बाद भी युवती जब कमरे से नहीं निकली तो डायल 112 की टीम को बुलायी गयी। साथ ही महिला पुलिसकर्मियों को बुलाकर युवती को जबरन कमरे से निकाला गया और महिला थाना लाया गया। महिला थानाध्यक्ष अनामिका कुमारी ने बताया कि समझाकर युवती को मां के साथ घर भेज दिया गया है। दरअसल, युवती अपनी मौसी के घर में रहती थी और एक युवक से प्रेम में पागल थी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...