हल्द्वानी, अप्रैल 14 -- प्रमोद डालाकोटी हल्द्वानी। शहर में साइबर ठगों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। अब एक युवती ऑनलाइन वित्तीय धोखाधड़ी का शिकार बनी है। उसके खाते से Rs.1,10,100 रुपये निकाले गए हैं।पीड़िता मुदिता ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह ऑनलाइन वित्तीय धोखाधड़ी की शिकार हुई। आरोप लगाया कि एक अज्ञात व्यक्ति ने पहचान छिपाकर और खुद को कोई और बताकर उनके साथ छल किया। ठग ने विश्वास में लेकर उससे 1.10 लाख रुपये से अधिक की नकदी अपने नाम हस्तांतरित करवा ली। कोतवाल विजय मेहता ने बताया कि तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...