चित्रकूट, मार्च 26 -- चित्रकूट, संवाददता। कोर्ट के आदेश पर कर्वी कोतवाली में पुलिस ने सराफा दुकानदार समेत चार लोगों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज किया है। बांदा जिले की रहने वाली युवती ने कोर्ट में प्रार्थना पत्र देकर बताया कि वह मुख्यालय कर्वी के एक मोहल्ले में रहती है। वह छह महीने पलहे बदौसा व कर्वी के सराफा दुकानदार के यहां जेवर लेने गई थी। उसे दुकानदार ने अपने सहयोगियों के साथ मिलकर झांसे में रखकर कर्वी के चमड़ा मंडी मोहल्ला स्थित एक मकान में बुलाया। वहीं पर उसके साथ छत्रपाल निवासी चंदौर थाना बदौसा बांदा, सराफा दुकानदार कल्लू सोनी बदौसा, शंभू दयाल निवासी रैपुरा हाल मुकाम चमड़ा मंडी कर्वी व प्यारेलाल निवासी महुआ कछार थाना भरतकूप ने उसके साथ दुष्कर्म किया। सभी ने विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी। अतिरिक्त अपराध निरीक्षक को...