युवती से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में पुलिस की जांच जारी
रुद्रपुर, जुलाई 27 -- रुद्रपुर, संवाददाता। शनिवार देर रात काशीपुर रोड पर गदरपुर के निकट सिडकुल की एक कंपनी में कार्यरत युवती के अपहरण का मामला सामने आया था। रविवार सुबह भूरारानी क्षेत्र से पुलिस ने उसकी बरामदगी की थी। पीड़िता ने आरोप लगाया था कि उसके साथ तीन युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। पीड़िता की सहेली की तहरीर पर पुलिस ने तीन अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। पुलिस के अनुसार, सोमवार को पुलिस की अलग-अलग टीमें मामले की जांच में जुटी रहीं। पीड़िता के अपहरण वाले क्षेत्र से उसकी बरामदगी वाले क्षेत्र के कई सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। वहीं पुलिस संभावित जंगल के क्षेत्र में जांच कर साक्ष्य जुटाने में लगी है। यह भी पढ़ें- युवती का अपहरण कर सामूहिक दुष्कर्म का आरोप सीओ विभव सैनी ने बताया कि इस मामले के खुलासे को पुलिस की कई टीमें लगी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.