गाज़ियाबाद, मार्च 1 -- फेरी लगा रहे कबाड़ी ने घटना को अंजाम दिया पीड़िता की शिकायत पर मुकदमा दर्ज गाजियाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। नंदग्राम थानाक्षेत्र में दवा लेने घर से निकली युवती के साथ छेड़छाड़ और अभद्र टिप्पणी करने का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने फेरी लगाने वाले आरोपी कबाड़ी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। सेवानगर में रहने वाली युवती ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 28 फरवरी को वह अपने घर से राम पार्क स्थित एक डॉक्टर के यहां दवाई लेने जा रही थी। इसी दौरान एक कबाड़ी फेरी वाला गली से गुजर रहा था। आरोप है कि फेरी वाले ने तेज आवाज में कबाड़ा बेच लो कहकर उनका ध्यान आकर्षित किया और आगे बढ़ने पर पीछे से अश्लील टिप्पणी की। जब उसने पलटकर पूछा कि वह किससे ऐसी बात कर...