युवती से युवकों ने की छेड़छाड़, तीन पर हुई कार्रवाई
उन्नाव, अप्रैल 22 -- उन्नाव, संवाददाता। सदर कोतवाली क्षेत्र स्थिति नहर के पास उस समय हड़कंप मच गया जब दुकान से सामान लेकर लौट रही युवती के साथ बारात में शामिल कुछ युवकों ने छेड़छाड़ कर दी। घटना से इलाके में आक्रोश फैल गया और मौके पर भारी भीड़ जुट गई। पीड़िता की ओर से तहरीर नहीं दी गई है। पुलिस ने तीन युवकों को सुसंगत धाराओं में कार्रवाई कर कोर्ट भेज दिया।बतातें चलें कि युवती पास की एक दुकान से घरेलू सामान खरीद कर अपने घर लौट रही थी। तभी नहर के पास से गुजर रही एक बारात में शामिल कुछ शोहदों ने उस पर फब्तियां कसनी शुरू कर दीं। आरोप है कि युवक ने युवती के साथ अभद्रता करते हुए छेड़छाड़ शुरू कर दी। अचानक हुई इस घटना से घबराई युवती ने जोर-जोर से शोर मचाना शुरू कर दिया। युवती की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचने लगे। देखते ही देखते वहां लोगों की भ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.