अलीगढ़, फरवरी 16 -- अलीगढ़, हिन्दुस्तान संवाद। सासनीगेट थाना क्षेत्र के आगरा रोड पर रविवार की रात युवती से बाइक सवार लुटेरे मोबाइल लूटकर फरार हो गए। बताए गए हुलिया के आधार पर पुलिस ने लुटेरों को तलाश किया,लेकिन सुराग नहीं लग सका। गोपालपुरी निवासी कनक कपड़े की दुकान पर नौकरी करती है। रोजाना की तरह रविवार रात वह दुकान से घर लौट रही थी। आरोप है कि तभी पीछे से बाइक सवार लुटेरे आ गए। लुटेरे कनक के हाथ में लगे मोबाइल को छींनकर फरार हो गए। पीड़िता ने अज्ञात के खिलाफ थाने में तहरीर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.