प्रयागराज, अप्रैल 14 -- राजापुर में छह दिन पहले एक युवती से मोबाइल छीनने के आरोपी को कैंट पुलिस ने मंगलवार को गिरफ्तार किया। आरोपी शुभम गौतम उर्फ चुर्री निवासी मुंडेरा धूमनगंज के खिलाफ मारपीट, लूट छिनैती सहित नौ मामले पहले से दर्ज हैं। थाना प्रभारी अमरनाथ राय ने बताया कि सर्विलांस व सीसीटीवी फुटेज की मदद से आरोपी को काली पलटन ढाल के पास गिरफ्तार किया गया। उसके पास से छीना गय मोबाइल फोन भी बरामद किया गया है। यह भी पढ़ें- आभूषण दुकान में हुए लूट कांड के मामले में एक बदमाश गिरफ्तार
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.