युवती से मोबाइल छीनकर भाग रहे उचक्का को ग्रामीणों ने पकड़ा
हाजीपुर, अप्रैल 7 -- महुआ,एक संवाददाता। एक युवती से मोबाइल छीनकर भागने के दौरान बाइक सवार उचक्का को ग्रामीणों ने पड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। हालांकि पहले उसकी जमकर धुनाई हुई। फिर सूचना पर पुलिस को बुलाकर उसे सौंप दिया। पुलिस द्वारा उचक्का के पास से एक देसी कट्टा और बाइक बरामद की गई। यह घटना महुआ अनुमंडल के तिसीऔता थाना अंतर्गत चपता गांव में घटी। सोमवार को यहां पुलिस पदाधिकारी द्वारा मिली जानकारी के अनुसार उक्त गांव में बाइक सवार एक युवक द्वारा युवती की मोबाइल छीन ली गई थी। हालांकि वहां ग्रामीणों ने मोबाइल छीनकर भाग रहे उचक्का बदमाश को पकड़ लिया और पहले जमकर धुनाई की। बाद में सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे कब्जे में लेकर थाने ले आई। गिरफ्तार बदमाश जंदाहा थाना क्षेत्र का रहने वाला बताया गया है। सोमवार को पुलिस ने गिरफ्तार बदमाश को न्यायिक ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.