प्रतापगढ़ - कुंडा, मई 19 -- कुंडा। कोतवाली क्षेत्र के रैयापुर गांव निवासी पिंगरहिन पत्नी प्रभू सरोज ने पुलिस को तहरीर दी। 16 मई की शाम छह बजे खलिहान की ओर गई थी। तभी रंजिशन उसके परिवार के ही लोगों ने उसकी बेटी रंजना को घर में अकेली पाकर मारा पीटा और जान से मारने की धमकी दी। मारपीट के दौरान बेटी रंजना का हाथ टूट गया। इलाज कराने के बाद पीड़िता ने पुलिस को नामजद तहरीर दी। पिंगरहिन की तहरीर पर पुलिस ने अबलहिन, आशीष, शिवानी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...