युवती से मारपीट मामले में चौथे आरोपी को एसआईटी ने किया गिरफ्तार
किशनगंज, सितम्बर 27 -- किशनगंज, संवाददाता। किशनगंज जिले के दिघलबैंक थाना क्षेत्र के तुलसिया हॉल्ट रेलवे स्टेशन के पास युवती से मारपीट और डांट-फटकार से संबंधित पुराने वायरल वीडियो मामले में पुलिस ने चौथे आरोपित को रविवार को गिरफ्तार कर लिया है। एसपी संतोष कुमार के निर्देश पर गठित एसआईटी ने मानवीय एवं तकनीकी सूचना के आधार पर गुजरात में रह रहे आरोपित को ट्रैक कर दिघलबैंक थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया है। रविवार को किशनगंज पुलिस के द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, 24 और 25 सितंबर की देर रात सोशल मीडिया पर पुराना वीडियो वायरल हुआ था। मामला संज्ञान में आते ही एसपी के निर्देश पर तुरंत विशेष जांच दल का गठन किया गया था। तकनीकी जांच और वीडियो के गहन अवलोकन के बाद घटना में शामिल सभी लोगों की पहचान करते हुए त्वरित कार्रवाई के चलते मामले में तीन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.