आगरा, मई 3 -- जगदीशपुरा क्षेत्र में एक युवती ने युवक पर मारपीट और छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। पुलिस ने युवती की तहरीर पर आरोपित सलीम समद के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़िता के अनुसार घटना 30 अप्रैल दोपहर की है। वह अपनी किराने की दुकान पर बैठी थी, तभी पड़ोस में रहने वाला सलीम वहां पहुंचा और दरवाजा जोर-जोर से पीटने लगा। मना करने पर वह गाली-गलौज करने लगा। विरोध करने पर आरोपित ने मारपीट की। बीच-बचाव करने आए पीड़िता के भाई को भी पीट दिया। आरोप है कि सलीम ने पीड़िता के सामने अश्लील हरकत की। शोर सुनकर आसपास के लोग जुटने लगे तो आरोपित जान से मारने की धमकी देकर मौके से फरार हो गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.