युवती से मारपीट और अपहरण की शिकायत
धनबाद, मार्च 30 -- झरिया थाना क्षेत्र के बस्ताकोला शिव मंदिर निवासी एक युवती ने सोनू सिंह और उसके दोस्तों के खिलाफ मारपीट और जबरन अपहरण करने की लिखित शिकायत दर्ज कराई है। पीड़िता, जो एक इवेंट ग्रुप में काम करती है, ने पुलिस को बताया कि रविवार दोपहर 3 बजे जब वह धनबाद स्टेशन के पास थी, तब सोनू सिंह अपने साथियों के साथ बाइक पर आया और उसे जबरन उठाकर बस्ताकोला ले गया। वहां आरोपियों ने पीड़िता के साथ मारपीट की। सूचना पाकर जब युवती के पिता बीच-बचाव करने पहुंचे, तो उनके साथ भी मारपीट की गई। झरिया पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.