युवती से मारपीट, तीन लोगों के खिलाफ तहरीर
संभल, जून 29 -- थाना क्षेत्र के गांव देवरखेड़ा में एक युवती के साथ कथित रूप से मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़िता के परिजनों ने तीन लोगों के खिलाफ पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। गांव देवरखेड़ा निवासी लक्ष्मी पुत्री सुंदरलाल अपने घर के गेट पर बैठी थी। आरोप है कि उसी दौरान गांव के बिजेंद्र पुत्र गंगाराम, रामजीवन और प्रेम सिंह वहां पहुंचे और गाली-गलौज करने लगे। लक्ष्मी द्वारा विरोध करने पर तीनों ने उसके साथ मारपीट कर दी, जिससे वह घायल हो गई। घटना की सूचना पर परिजनों ने डायल 112 पर कॉल किया। सूचना मिलते ही पीआरवी मौके पर पहुंची और पीड़िता को थाने ले गई। यह भी पढ़ें- युवती से मारपीट, तीन लोगों के खिलाफ तहरीर इसके बाद परिजनों ने तीनों आरोपियों के खिलाफ थाना बनियाठेर में तहरीर देकर कानूनी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.