फतेहपुर, अप्रैल 9 -- फतेहपुर। शहर के आबूनगर जीटी रोड पर पुलिस चौकी से महज 300 मीटर दूर बीच सड़क युवती को जबरन बाइक पर बैठाने की कोशिश कर छेड़छाड़ करने वाले आरोपी अमन सैयद को पुलिस ने गुरुवार सुबह गिरफ्तार कर लिया है। इस घटनाक्रम का वीडियो बुधवार को सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया था। वायरल वीडियो में युवक अमन सैयद युवती का बैग खींचते हुए उसे अपने साथ चलने के लिए दबाव बनाता नजर आ रहा है। युवती लगातार विरोध करती दिख रही है, जबकि युवक जिद पर अड़ा है। इस दौरान युवक खुद को युवती का परिचित बता रहा है। बीच सड़क हुए इस हंगामे से मौके पर भीड़ जमा हो गई था। वीडियो वायरल होने के बाद हिंदूवादी संगठनों ने मामले में एफआईआर की मांग की थी। देर रात पुलिस ने मामले का स्वत: संज्ञान लिया। सदर अस्पताल चौकी प्रभारी गुलाब चंद्र मौर्य की...