लखनऊ, अप्रैल 8 -- सरोजनीनगर, संवाददाता।बंथरा इलाके में युवती से फोन पर लंबी बात करने के आरोप में कार सवारों ने एक फार्मेसी छात्र का अपहरण कर लिया। उसे कार के अंदर बंधक बनाकर जमकर पीटा। इसके बाद बाद में जान से मारने की धमकी देकर उसे कार से उतार कर फरार हो गए। पुलिस ने कार सवारों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।उन्नाव जिले के पुरवा थाना क्षेत्र में रहने वाले पीड़ित युवक के मुताबिक वह बंथरा स्थित एक फार्मेसी कॉलेज में वर्ष 2024 से डिप्लोमा की पढ़ाई कर रहा है। छात्र का कहना है कि बुधवार शाम करीब 4 बजे वह अपनी बाइक से एक साथी और साथ में पढ़ने वाली छात्रा के साथ घर जा रहा था। कानपुर रोड स्थित बनी पुल के पास बलेनो और बोलेरो सवार करीब आठ युवकों ने उसकी बाइक रुकवा ली। आरोप है कि बलेनो से उतरे सक्षम सिंह नामक युवक ने छात्र का मोबाइल छीन लिया और उस ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.