युवती से बातचीत पर युवक को दौड़ाकर पीटा, एक गिरफ्तार
लखनऊ, मई 21 -- गोसाईंगंज, संवाददाता। गोसाईगंज में युवती से बातचीत करने पर कुछ दबंगों ने पहुंचकर एक युवक के घर पर हमला बोल दिया। युवक को दौड़ाकर पीटा। भीड़ जुटने पर आरोपी फरार हो गए। इस मामले में गोसाईंगंज पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।गोसाईगंज निजामपुर निवासी नीरज यादव ने बताया कि मंगलवार देर रात ग्राम नकटामऊ निवासी सर्वेश, काजीखेड़ा निवासी रवि रावत और उनके साथी सूरज, शेरा, आजाद, दुर्गेश, कुलदीप, निखलेश व करीब 22 अन्य युवकों ने उनके घर पहुंचकर हमला बोल दिया। आरोपितों ने घर के बाहर खड़ी दो बाइक, कार को क्षतिग्रस्त कर दिया। विरोध पर दबंग आरोपियों ने नीरज को दौड़ाकर पीटा। यह भी पढ़ें- ओवरटेक को लेकर विवाद में युवक पर हमला, सिर फूटा स्थानीय लोगों के जुटने पर सभी आरोपी मौके से फरार हो गए। नीरज ने आरोपियों के खिलाफ बुधवार को एफआईआर दर्ज कर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.