युवती से प्यार का इजहार करने वाले युवक पर केस
रामपुर, सितम्बर 9 -- मिलकखानम। युवती से प्यार का इजहार करने वाला युवक फंस गया है। काफी समय से युवती का पीछा कर रहा था। हद तो जब हो गई तब आरोपी ने युवती के मंगेतर को भी धमका दिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामला मिलकखानम थाना क्षेत्र के एक गांव से जुड़ा हुआ है। गांव निवासी एक युवक युवती से एकतरफा मोहब्बत में पागल हो गया था। बीते 1 साल से आरोपी युवती का पीछा कर रहा था। युवती अपनी रिश्तेदारी में जाती तो आरोपी वहां तक पहुंच जाता था। आरोपी युवक से युवती भी काफी परेशान थी। कई बार तो युवती ने आरोपी को धमकाया भी था कि मेरा पीछा छोड़ दो। लेकिन युवक किसी कीमत पर पीछा छोड़ने तैयार नहीं हुआ। कुछ दिन पहले युवती का रिश्ता हुआ तो आरोपी भड़क गया। आरोपी युवक ने युवती के मंगेतर को धमकाते हुए रिश्ता तोड़ लेने की धमकी दी। युव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.