देहरादून, मई 19 -- शहर कोतवाली पुलिस ने दिव्यांग महिला अधिवक्ता को ब्लैकमेल करने, मानसिक उत्पीड़न करने और आत्महत्या की धमकी दे फंसाने के आरोप में केशव थलवाल समेत दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। मुकदमा दर्ज करने के लिए दिए गए तथ्यों पर केस दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। एसपी सिटी प्रमोद कुमार ने बताया कि पीड़िता देहरादून जिला न्यायालय में वकालत करती हैं। करीब तीन माह पूर्व उनका संपर्क जागो उत्तराखंड नाम के फेसबुक पेज के संचालक केशव थलवाल से हुआ। पीड़िता ने अपने पड़ोसी से आ रही समस्या पर उससे संपर्क किया। तब आरोपी ने खुद को प्रताड़ित और आर्थिक रूप से कमजोर बताकर पीड़िता की सहानुभूति बटोरी। इसके बाद उसने अलग-अलग समय पर गूगल पे और नकद के माध्यम से 25 हजार रुपये से अधिक की रकम ले ली। जब पीड़िता ने पैसे वापस मांगे तो उसने अपना सामा...