युवती से दुष्कर्म में युवक पर दर्ज हुआ केस
महोबा, जून 11 -- पनवाड़ी, संवाददाता। युवती का अश्लील वीडियो बनाकर वायरल करने की धमकी देकर दुष्कर्म करने के मामले में पुलिस ने आरोपित के खिलाफ केस दर्ज करते हुए मामले की छानबीन शुरु कर दी। थाना पुलिस को दी तहरीर में पीडित ने बताया कि उसकी 24 वर्षीय पुत्री घर से गायब हो गई। खोजबीन करने पर बेटी के गुजरात में होने की जानकारी मिली वह अपने रिश्तेदारों के साथ गुजरात गया और बेटी को ले आया। बेटी ने बताया कि युवक उसे जबरन ले गया था। अश्लील वीडियो बनाकर वायरल करने की धमकी देकर दुष्कर्म किया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपित हिरदेश चौरसिया के खिलाफ केस दर्ज करते हुए छानबीन शुरु कर दी है। यह भी पढ़ें- किशोरी से दुष्कर्म कर बनाई अश्लील वीडियो, ब्लैकमेल कर किया शोषण
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.