युवती से दुष्कर्म में युवक गिरफ्तार
वाराणसी, मार्च 13 -- सारनाथ (वाराणसी)। शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म और मारपीट में आरोपी युवक शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने उसे सारनाथ स्टेशन पर पकड़कर जेल भेज दिया। जाल्हूपुर (चौबेपुर) निवासी प्रशांत कुमार वैवाहिक समारोहों में सजावट का काम करता है। उसकी दोस्ती सहकर्मी युवती से हुई। उससे उसका संबंध प्रगाढ़ हो गया। आरोप है कि उसने शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। इस बीच, 14 फरवरी को पता चला कि 17 मई को उसकी शादी होगी। गर्भवती युवती ने उसके ऊपर शादी का दबाव बनाया। इस पर उसने उसके साथ मारपीट कर उसे धमकी दी। अजगरा (चोलापुर) और जाल्हूपुर (चौबेपुर) चौकी में दोनों पक्षों के बीच पंचायत हुई। युवती उसके साथ शादी की बात पर अड़ी रही। बावजूद इसके पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। पीड़िता ने एडीसीपी (वरुणा जोन) नीतू कादयान से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.