वाराणसी, फरवरी 28 -- वाराणसी, वरिष्ठ संवाददाता। चौबेपुर थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती से सामूहिक दुष्कर्म के आरोप में पीड़िता के बयान के आधार पर अब चार अन्य आरोपियों को भी नामजद कर लिया गया है। पुलिस का कहना है कि चारों आरोपी इंटरमीडिएट की परीक्षा दे रहे थे। घटना के बाद सभी फरार चल रहे हैं। पुलिस के मुताबिक चारों नाबालिग हो सकते हैं। उनकी गिरफ्तारी के बाद ही उम्र का सही पता चल सकेगा। युवती चंदौली के पूरा गंगेश (बलुआ) निवासी प्रभाकर निषाद से एक साल से संपर्क में थी। आरोपी ने उसे शादी का झांसा दिया था। बीते 24 फरवरी को नाव से गंगा पार ले गया। वहां उसके चार दोस्त भी थे। आरोप है कि सभी ने युवती के साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद वापस इस पार लाकर छोड़ दिया। मामले में पुलिस ने प्रभाकर निषाद को शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया था। वहीं पीड़िता के बया...