युवती से दुष्कर्म मामले में दूसरा आरोपी भेजा जेल
मेरठ, अगस्त 14 -- खरखौदा थाना क्षेत्र निवासी युवती से दूसरे वर्ग के युवक ने शादी का झांसा देकर चार साल तक दुष्कर्म करने तथा शादी से इंकार करने पर पीड़िता द्वारा जहरीला पदार्थ निगल जान देने का प्रयास किया था। हालत बिगड़ने पर परिजनों ने युवती को अस्पताल में भर्ती कराया था। पुलिस ने दी तहरीर पर आठ लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मुख्य आरोपी अरमान कों जेल भेज दिया था। पुलिस ने गुरुवार मोहसिन पुत्र आस मोहम्मद को गिरफ्तार कर शुक्रवार कोर्ट में पेश किया जहां से जेल भेज दिया गया। थाना प्रभारी समय पाल अत्री ने बताया कि अन्य आरोपियों को भी जल्द गिरफ्तार कर जेल भेजा जायेगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.