युवती से दुष्कर्म के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार
शामली, जुलाई 20 -- युवती से दुष्कर्म और मारपीट के मामले में वांछित चल रहे आरोपी को कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया। कोतवाली क्षेत्र में 10 जून को युवती को बहला-फुसलाकर ले जाने, उसके साथ दुष्कर्म करने, मारपीट करने तथा जान से मारने की धमकी देने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया था। मामले में पुलिस पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी हुई थी। रविवार को पुलिस ने वांछित आरोपी आशीष निवासी गांव तामशाबाद थाना सनौली जनपद पानीपत (हरियाणा) को गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश कर दिया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया। यह भी पढ़ें- नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.