सीवान, अगस्त 10 -- सीवान, निज प्रतिनिधि। शहर के वीएमएचई स्कूल के समीप से शनिवार को एक युवती को मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बासोपाली गांव ले जाकर दुष्कर्म किए जाने के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए रविवार को इसका खुलासा कर दिया है। पुलिस ने यह स्पष्ट किया है कि त्वरित जांच में महादेवा स्थित वीएमएचई स्कूल के समीप से युवती के स्कॉर्पियो से अपहरण की बात पूरी तरह झूठी, असत्य व निराधार निकली है। वास्तव में पीड़िता को बुलाकर शांतिवट वृक्ष के समीप स्थित एक होटल के कमरे में दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया। अनुसंधान के क्रम में इस मामले से जुड़े दो युवकों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार युवकों में बलेथा निवासी अभिषेक बरनवाल व सुजीत कुमार शामिल हैं। पीड़िता के बयान के आधार पर पुलिस ने महिला थाने में एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। यह ...