युवती से दुष्कर्म के दो आरोपी पर केस
जौनपुर, मई 24 -- सुइथाकला। सरपतहां थाना क्षेत्र में शनिवार को एक गांव की युवती ने दो युवकों पर दुष्कर्म और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़िता ने आरोप लगाया कि 22 मई को वह अपनी मां के साथ शौच के लिए बाहर गई थी। इसी दौरान गांव के आकाश बिंद पुत्र बजरंगी बिंद और अरविंद बिंद ने उसके साथ दुष्कर्म किया। विरोध करने पर दोनों ने जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता का यह भी आरोप है कि दोनों युवक पहले भी उसके साथ छेड़छाड़ करते थे। यह भी पढ़ें- युवती से छेड़छाड़, विरोध पर जान से मारने की धमकी थानाध्यक्ष यजुवेन्द्र सिंह ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी। यह भी पढ़ें- दलित छात्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.