आजमगढ़, जुलाई 12 -- बिलरियागंज। स्थानीय पुलिस ने युवती से दुष्कर्म के दो आरोपी को गिरफ्तार किया है। युवती के पिता ने आरोप लगाया कि उसकी बेटी को दो लोग बहला फुसला कर खेत में ले जाकर दुष्कर्म किये थे। इसके बाद घर में आकर भी संबंध बनाते थे। जिससे युवती गर्भवती हो गई थी। पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर जांच कर रही है। पुलिस ने आरोपी अश्वनी मोदनवाल निवासी पुराना चौक निकट सब्जी मंडी कस्बा बिलरियागंज, मो. अमजद निवासी नसीरपुर थाना बिलरियागंज को गिरफ्तार किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...