युवती से दुष्कर्म का आरोप, केस दर्ज
गोरखपुर, जून 22 -- झंगहा/चौरीचौरा, हिटी। झंगहा थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती से दुष्कर्म कर उसे गर्भवती करने के आरोप में पुलिस ने एक युवक के खिलाफ केस दर्ज किया है। पीड़िता की मां की तहरीर पर दर्ज केस में आरोप है कि गांव निवासी सुखदेव शर्मा 19 फरवरी 2026 की रात घर में घुस गया और उनकी पुत्री के साथ दुष्कर्म किया। विरोध करने पर आरोपी ने पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दी। महिला ने बताया कि वह मजदूरी और चौका-बर्तन कर परिवार का भरण-पोषण करती हैं। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.