गोरखपुर, जनवरी 23 -- चिलुआताल, हिन्दुस्तान संवाद। चिलुआताल थाना क्षेत्र के मजनू चौकी अंतर्गत एक गांव की 20 वर्षीय युवती के साथ दुष्कर्म करने के मामले में फरार चल रहे नामजद आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजवा दिया है। पीड़िता ने चिलुआताल पुलिस को दी तहरीर में बताया था कि पीपीगंज थाना क्षेत्र के ग्राम सभा रसूलपुर चकिया निवासी राकेश निषाद पुत्र रामनाथ निषाद ने 26 नवंबर 2025 को उसे बहला-फुसलाकर एक होटल में ले गया, जहां डरा-धमकाकर शारीरिक शोषण किया। पुलिस ने बीएनएस की धारा 64 एवं 351(3) के तहत केस दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी थी। 22 जनवरी 2026 को मुखबिर से सूचना मिली कि आरोपी अपने घर आया है। इस पर मजनू चौकी प्रभारी चंदन नारायण टीम के साथ पहुंचे और घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसे न्यायालय में प्रस्तुत किया, जहां से जेल भे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.