संतकबीरनगर, मार्च 22 -- संतकबीरनगर, निज संवाददाता। दुधारा पुलिस ने शादी का झांसा देकर युवती से शारीरिक संबंध बनाने और गर्भपात कराने के आरोपी को शनिवार को करमाखान तिराहे के पास से गिरफ्तार किया। पुलिस पकड़े गए आरोपी को कोर्ट में पेश किया, वहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में लेकर जेल भेज दिया गया।एसओ अरविंद शर्मा के मुताबिक पीड़ित 21 वर्षीय युवती का आरोप है कि उसके गांव का रहने वाले आरोपी मोहम्मद आलम ने उसे शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाया। जिससे वह 03 माह की गर्भवती हो गई। जब इसकी जानकारी आरोपी को हुई तो उसने धोखे से उसे मिलने के लिए बुलाया। आरोप है कि उसे जबरन दवा खिलाकर उसका गर्भपात करा दिया। जब उसने गर्भपात कराने का विरोध किया तो उसने जाति सूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए जान से मारने की धमकी दी। इस मामले में आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म कर...