पीलीभीत, मार्च 27 -- बीसलपुर। युवती के साथ दूसरे समुदाय के युवक ने दुष्कर्म किया। पुलिस ने युवती की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। बीसलपुर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती ने कोतवाली बीसलपुर में रिपोर्ट दर्ज कराई। जिसमे कहा गया कि दूसरे गांव के युवक ने 24 मार्च को रात्रि 10 बजे उसको अपने घर ले गया। वहां उसके साथ दुष्कर्म किया गया। किसी तरह आरोपी के चंगुल से छूटकर वह घर पर पहुंची और परिजनों को घटनाक्रम की जानकारी दी। आरोपी ने किसी से शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी सुवान खां के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। प्रभारी निरीक्षक बीसलपुर संजीव कुमार शुक्ला ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर विवेचना की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...