युवती से दुष्कर्म, मारपीट के प्रयास का आरोप
मेरठ, जून 1 -- मवाना क्षेत्र की युवती ने अपने रिश्तेदारी पक्ष के दो युवकों और उनके साथी पर दुष्कर्म के प्रयास, मारपीट और धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने एसएसपी मेरठ को प्रार्थना पत्र भेजकर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की मांग की है। थाना मवाना क्षेत्र के गांव निवासी युवती ने एसएसपी मेरठ को दिए शिकायती पत्र में बताया कि उसकी बहन की शादी छोटा मवाना निवासी युवक से हुई है। आरोप है कि बहन का देवर काफी समय से उस पर शादी का दबाव बना रहा था। परिवार द्वारा शादी से इंकार किए जाने के बाद आरोपी और उसका भाई परिवार से रंजिश रखने लगे। पीड़िता का आरोप है कि नवंबर 2025 में आरोपी उसके घर पहुंचा और उसे अकेला पाकर अश्लील हरकतें कीं तथा शादी के लिए दबाव बनाया। विरोध करने पर बदनाम करने की धमकी दी। डर के कारण उसने उस समय किसी को घटना ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.