युवती से जंगल में गैंगरेप की कोशिश, प्राइवेट पार्ट में लकड़ी डाली; एसआईटी गठित
गुना, जुलाई 31 -- गुना के धरनावदा थाना क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग-46 पर गुरुवार रात युवक-युवती के साथ लूट, मारपीट और महिला से दुष्कर्म के प्रयास का गंभीर मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत के अनुसार हनुमान टेकरी से दर्शन कर लौटते समय कुछ अज्ञात बदमाशों ने दोनों को बीच रास्ते रोक लिया, जंगल में ले जाकर मारपीट की, मोबाइल और बाइक लूट ली। साथ ही महिला के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची, जिसके बाद आरोपी जंगल की ओर भाग निकले। पुलिस ने मामला दर्ज कर विशेष टीम और एसआईटी गठित कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, मूल रूप से कोलकाता और वर्तमान में झारखंड में रहने वाली 26 वर्षीय युवती अपने साथी के साथ विजयपुर स्थित एनएफएल कॉलोनी से हनुमान टेकरी दर्शन करने आई थी। गुरुवार रात करीब 11 बजे दोनों बाइक से लौट रहे ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.