बाराबंकी, जनवरी 31 -- बाराबंकी। दरियाबाद थाना के एक गांव में युवती से छेड़छाड़ की गई। भाई ने इसका विरोध किया तो आरोपियों ने उसकी पिटाई कर दी। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। दरियाबाद थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि गांव का ही एक युवक आकाश उसकी बहन से आए दिन अभद्रता करता था। रास्ते में आते- जाते उसके साथ छेड़छाड़ की जाती थी। कई बार उसे मना किया गया लेकिन वह नहीं माना। पीड़ित ने बताया कि शुक्रवार को वह आरोपी आकाश को समझाने गया था। लेकिन उसने गाली गलौज शुरू कर दी। उसके साथ मारपीट की गई। लोगों ने बीच बचाव किया। जिसके बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.