बस्ती, जून 24 -- बस्ती। रुधौली थानाक्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने मंगलवार को एसपी को शिकायती पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है। आरोप लगाते हुए कहा है कि 20 जून की सुबह करीब 10 बजे उसकी बहन गांव के पूर्व दिशा स्थित बाग में गई थी। बहन के साथ गांव के एक युवक ने छेड़छाड़ व दुष्कर्म का प्रयास किया। विरोध करने पर आरोपी पक्ष ने उसके परिवार के लोगों के साथ मारपीट की, जिसमें कई लोगों को घायल हो गए। शोर मचाने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से भाग गया। पीड़ित ने एसपी से मामले की जांच कर कानूनी कार्रवाई किए जाने की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...