युवती से छेड़छाड़ के आरोप में दो लोगों पर केस
प्रतापगढ़ - कुंडा, अप्रैल 14 -- उदयपुर। इलाके के एक गांव की युवती ने पुलिस को दी गई तहरीर में आरोप लगाया है कि सोमवार शाम करीब सात बजे डेयरी पर दूध देकर वापस आ रही थी। तभी गांव के वीरेन्द्र सरोज, शिव कुमार रास्ते में रोककर 300 रुपये का लालच देकर युवती को बहकाने की कोशिश कर रहे थे। युवती ने शोर मचाया तो दोनों आरोपी भाग निकले। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। यह भी पढ़ें- छेड़छाड़ व मारपीट का आरोप, पीड़िता ने लगाई न्याय की गुहार
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.