अलीगढ़, मार्च 26 -- अलीगढ़, हिन्दुस्तान संवाद। सासनीगेट थाना क्षेत्र के एक मोहल्ले में पड़ोस में बैठी युवती के साथ हमलावरों ने मारपीट कर दी। छेड़छाड़ कर कपड़े फाड़ने का भी आरोप लगाया है। इसके बाद हमलावरों ने मकान के ताले तोड़ दिए। दोनों पक्षों में मकान के कब्जे को लेकर विवाद चल रहा है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने 14 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। एक मोहल्ला निवासी युवती ने थाने में दर्ज कराए मुकदमे में कहा है कि वह पड़ोसी के घर बैठी थी। इसी बीच आठ-दस युवक तमंचा व डंडे लेकर आ गए। आरोपियों ने घर के ताले तोड़ना शुरू कर दिया। विरोध करने पर हमलावरों ने मारपीट कर दी। छेड़छाड़ कर कपड़े तक फाड़ दिए। शोर शराबा सुनकर मोहल्ले के लोग आ गए। खुद को घिरता देख आरोपी धमकी देते हुए भाग गए। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी मनोज यादव, वैभव, रोहित, मोहित, विशाल, ...