कानपुर, मार्च 9 -- कानपुर। बिरहाना रोड में रहने वाली एक युवती ने मकान मालिक के बेटे पर छेड़खानी कर बैड टच करने का आरोप लगाते हुए कलक्टरगंज थाने में रिपोर्ट कराई है। बिरहाना रोड में रहने वाली युवती की तहरीर के मुताबिक छह फरवरी की रात वह अपने बड़े भाई के साथ कमरे में सो रही थी। तभी तड़के तीन बजे मकान मालिक का बेटा नशे की हालत में कमरे में आया और छेड़खानी कर बैड टच करने लगा। इस दौरान आंख खुल गयी, शोर सुन भाई ने आरोपित को दौड़ाकर दबोच लिया। थाना प्रभारी ने बताया की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। वहीं मामले की जांच कर विधिक कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.