अयोध्या, अप्रैल 14 -- भदरसा संवाददाता। पूराकलंदर थाना क्षेत्र की एक गांव की रहने वाली युवती ने एक युवक के उपर छेड़खानी का आरोप लगाया है। विरोध करने पर युवक ने उसके भाई की पिटाई की। युवक के उपर चार साल पहले युवती की बड़ी बहन के साथ भी छेड़खानी का आरोप लगा था। पुलिस ने इस मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। युवती के अनुसार वह अपने पुराने घर से नए घर जा रही थी। रास्ते में उसके साथ राजेश ने छेड़खानी किया। पूरा कलंदर थाना प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार शर्मा ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर चोटिल युवक को मेडिकल के लिए भेजा गया है और घटना की विवेचना शुरू कर दी गई है, जल्द आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया जाएगा। यह भी पढ़ें- छेड़छाड़ व मारपीट का आरोप, पीड़िता ने लगाई न्याय की गुहार यह भी पढ़ें- शोहदे ने घर में घुस रेप की नीयत से की छेड़छाड़

हिंदी हिन्दुस्तान...