युवती से छेड़खानी कर किया बैड टच, मौसा-मौसी पर रिपोर्ट
कानपुर, मई 18 -- कानपुर, संवाददाता। गोविंदनगर में युवती ने दिल्ली में रहने वाले मौसा पर छेड़खानी कर ब्लैकमेलिंग का आरोप लगाया है। उसने बताया कि निजी फोटो व वीडियो वायरल करने की धमकी देकर मौसा व मौसी ने पैसों की भी मांग की। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस दंपति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।गोविंद नगर निवासी युवती की ओर से दर्ज कराई रिपोर्ट के अनुसार, मार्च-23 में वह नई दिल्ली के मेहरौली निवासी मौसा के घर गई थी। इस दौरान मौसा ने बैड टच किया। मौसा की हरकतों को देख दो माह बाद जून में घर वापस आ गई। आरोप है कि, इसी साल मार्च में मौसा व मौसी ने निजी फोटो व वीडियो वायरल करने की धमकी देकर पैसों की मांग की। ब्लैकमेलिंग से तंग आकर पीड़िता ने हिम्मत कर परिजनों को आपबीती बताई। पिता व भाई के फोन कर समझाने पर मौसा-मौसी ने गाली-गलौज कर अंजाम भ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.