युवती से छेड़छाड़ व लूट के आरोप में दो पर मुकदमा दर्ज
इटावा औरैया, मई 16 -- इटावा। बकेवर थाना क्षेत्र की एक युवती ने गांव के युवक पर पीछा करने, छेड़छाड़, गाली-गलौज और लूट का आरोप लगाया है। कोर्ट के आदेश पर सिविल लाइन थाना पुलिस ने आरोपी अमन और उसके एक अज्ञात साथी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। युवती ने कोर्ट को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि आरोपी आए दिन उसे परेशान करता था। लाइब्रेरी जाते समय उसका पीछा करता और रास्ते में छेड़छाड़ करता था। विरोध करने पर गालियां देता था। युवती का आरोप है कि पांच नवंबर 2025 को आरोपी ने जबरन बाइक पर बैठाने की कोशिश की, लेकिन राहगीरों ने बचा लिया। यह भी पढ़ें- अलग- अलग मामले में दो व्यक्ति गिरफ्तार इसके बाद 15 नवंबर को कचहरी के बाहर आरोपी ने उससे छीना-झपटी कर पर्स छीन लिया और उसमें रखे एक हजार रुपये लेकर जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गया। प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.