बदायूं, मई 8 -- बदायूं। घर में अकेली युवती से छेड़छाड़, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। मामला कादरचौक थाना क्षेत्र के एक गांव का है। यहां के रहने वाले एक व्यक्ति ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि एक मई की शाम उनकी बेटी घर पर अकेली काम कर रही थी। आरोप है कि इसी दौरान गांव के ही बोना और नब्बू उनके घर पहुंच गए और उनके बारे में पूछताछ करने लगे। आरोप है कि युवती को अकेला देखकर दोनों ने उसके साथ छेड़छाड़ की। विरोध करने पर गाली-गलौज करते हुए मारपीट की और जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। यह भी पढ़ें- महिला से दुष्कर्म की कोशिश, दो पर केस पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...