देहरादून, मार्च 19 -- हरिद्वार। कोतवाली रानीपुर पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर कार्रवाई करते हुए छेड़छाड़, अपहरण के प्रयास और तमंचा दिखाकर धमकी देने के मामले में फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के कब्जे से एक 12 बोर तमंचा और एक जिंदा कारतूस भी बरामद किया गया है। पुलिस के अनुसार 25 जनवरी 2026 को सुमननगर निवासी एक व्यक्ति ने शिकायत दर्ज कराई थी कि वाजिद ने अपने साथी के साथ मिलकर उसकी पुत्री से छेड़छाड़ की और अपहरण का प्रयास किया। विरोध करने पर आरोपी ने मारपीट करते हुए तमंचा दिखाकर जान से मारने की धमकी दी और मौके से फरार हो गया था। इस संबंध में पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू की थी।लगातार दबिश के बावजूद आरोपी हाथ नहीं आ रहा था, जिसके चलते न्यायालय से गैर जमानती वारंट जारी कराया गया। गुरुवार को मुखबिर ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.